एलपी शाही पंचतत्व में मिले

पूर्व क्रेंद्रीय मंत्री एलपी शाही का रविवार को दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर स्व. शाही स्व. शाही के पार्थिव शरीर पर पुष्प च्रक अर्पित कर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने दिवगंत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गंगा के दीघा घाट पर स्व. शाही के पौत्र हर्ष शाही ने मुखाग्नि दी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अध्यक्ष सदानंद सिंह, सांसद डाॅ. अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अनेक राजनेता और अधिकारी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे।

ishika

Leave a Comment

54 + = 57