धौनी की पत्नी को चाहिए आर्म्स लाइसेंस

 खतरे में है महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी की जान. यह हम नहीं कह रहे. खुद साक्षी ने कहा है. जी हां, साक्षी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आर्म्स लाइसेंस मांगा है. साक्षी पिस्टल लेना चाहती हैं. इसके पहले धौनी अपना आर्म्स लाइसेंस बनवा चुके हैं.साक्षी ने मजिस्ट्रेट कार्यालय में जो आवेदन दिया है, उसमें लिखा है कि वह घर में अकेली रहती हैं. ऐसे में उनकी जान को खतरा हो सकता है. अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें हथियार रखना पड़ेगा. इसलिए उन्हें हथियार खरीदने की इजाजत दी जाये.

Leave a Comment