यशवंत सिन्हा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

पटनाः कई दिनों से बगावती तेवर के साथ मौके दर मौके बीजेपी पर हमला बोलने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज भाजपा को अलविदा कह दिया। भाजपा छोड़ने का ऐलान करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं। आज देश के लोकतंत्र को खतरा है। श्री सिन्हा ने केन्द्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बजट सत्र में गतिरोध केन्द्र की साजिश थी।

Leave a Comment

+ 60 = 70