शिवसेना ने निर्मला सीतारमण को बताया अब तक का सबसे कमजोर रक्षा मंत्री
नई दिल्ली। शिवसेना और भाजपा के बीच तल्खियां कम होती नजर नही आ रही है। शिवसेना लगातार भाजपा पर निशाना साध रही है और इस बार उन्होनें NDA सरकार की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में रक्षा मंत्री निर्मला सितारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में देश की रक्षा मंत्री निर्बल हैं।उन्होनें कहा कि सबसे कमजोर चेहरे को रक्षा मंत्रालय सौंप दिया गया है।शिवसेना ने कहा है कि भारत की सैन्य शक्ति पर हमें पूरा भरोसा है लेकिन इसका ने़तृत्व कमजोर है। उन्होनें कहा कि निर्मला सीतारमण अब तक की सबसे कमजोर रक्षा मंत्री बताया और देश के लिए नुकसानदायक बताया है। शिवसेना ने सवाल पूछा कि क्या देश में रक्षा मंत्री हैं?




