श्री श्री सिद्धेस्वरी काली मंदिर बाँस घाट कार्तिक कृष्ण पक्ष मध्य रात्रि को महाकाली पूजा होगा
श्री श्री सिद्धेस्वरी काली मंदिर बाँस घाट कार्तिक कृष्ण पक्ष मध्य रात्रि को महाकाली पूजा होगा। 6/11/2018 (मंगलवार) रात्रि 10:06 से अमावस्या लग रहा है जो 7/11/2018 को 9:19 तक है अतः मध्य रात्रि को निशा पूजा
आचार्य संजय कुमार तिवारी (शशि बाबा) के तत्वाधान में होगा।
अति दुर्लभ योग इस वर्ष मिल रहा है मंगलवार को नरक चतुर्दशी के सायं काल हनुमानजी का जन्मोत्सव होगा।
रात्रि 8:00 बजे से श्मसान पूजा,चौदह यम दीप और माँ सिद्धेस्वरी का दुर्लभ त्रिशुल श्मसान जायेंगे जिससे आम भक्तों को यह दिव्य दर्शन प्राप्त होगा।
भुत-प्रेतों के निमंत्रण के साथ रात्रि महाकाली का पूजन प्रारम्भ होगा जो सुबह 4:30 तक संपन्न होगा।
?सत्याधारस्तपस्तैलं दयावर्ति: क्षमाशिखा।
अंधकारे प्रवेष्टव्ये दीपो यत्नेन वार्यताम्॥
?अर्थात : घना अंधकार फैल रहा हो, आंधी सिर पर बह रही हो तो हम जो दिया जलाएं, उसकी दिया सत्य की हो, उसमें तेल तप का हो, उसकी बत्ती दया की हो और लौ क्षमा की हो। आज समाज में फैले अंधकार को नष्ट करने के लिए ऐसा ही दीप प्रज्जवलित करने की आवश्यकता है।
माता महाकाली और हनुमानजी का आशिर्वाद आप सभी भक्तजनों को प्राप्त हो ??
आचार्य संजय कुमार तिवारी (शशि बाबा)
मुख्य पुजारी
सिद्धेश्वरी काली मंदिर
बांस घाट ,
पटना ।




