सेना प्रमुख बिपिन रावत ने शहीद औरंगजेब के परिजनों से की घर जाकर की भेंट

श्रीनगर : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज शहीद सैनिक औरंगजेब के परिजनों से मुलाकात की. जनरल बिपिन रावत ने पुंछ में शहीद सैनिक के परिजनों से मुलाकात की. ईद की छुट्टी में घर जा रहे औरंगजेब का अातंकवादियों ने पुलवामा में अपहरण कर लिया था और फिर उनकी हत्या कर दी थी. 14 जून को औरंगजेब की बुलेट से छलनी बॉडी मिली थी.औरंगजेब की शहादत पर उनके भाई ने बदला लेने की सरकार से मांग की है. उनको सुपुर्द ए खाक करने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी.

Leave a Comment