मिजोरम के राज्यपाल पद की शपथ ली राजशेखरन ने

आइजोल। केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता कुम्मानम राजशेखरन ने मंगलवार को मिजोरम के राज्यपाल पद की शपथ ली। वह राज्य के 23वें राज्यपाल हैं। गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजित सिंह ने यहां राजभवन के दरबार हाल में साधारण समारोह में नए राज्यपाल को पद की शपथ दिलाई।

Leave a Comment

45 − = 36