वैष्णो देवी यात्रा आज से फिर शुरू

सेना ने गुरूवार को जम्मू के त्रिकुटा पहाड़ी पर भड़की आग पर काबू पा लिया। इससे 15 घंटे से रुकी वैष्णोदेवी यात्रा आज सुबह फिर शुरू हो गई।आग लगने के कारण ये यात्रा रोक दी गई थी। इससे कटरा में 25 हजार श्रद्धालु फस गए थे। आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकाॅप्टर और सीआरपीएफ के 200 जवान लगाए गए थे। उधर, उत्तराखंड और हिमाचल के जंगलों में लगी आग फैलते जा रही है। उत्तराखंड में 15 मई से अब तक जंगलो में 3 हजार आग की घटनाएं हुई हैं।करीब 1273 हेक्टेयर क्षेत्र में आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जो बीते साल की तुलना में 3 गुना ज्यादा हैं। पहाड़ी राज्यो में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा है। उत्तराखंड में पारा 40 डिग्री तक है।जंगलो में नमी ना होने के कारण सूखे पत्ते तेजी से आग पकड़ रहे हैं।

saloni mishra

 

Leave a Comment

4 + = 12