‘हम’ का राजद पर हमला, पार्टी से ज्यादा परिवार के बारे में सोंचते हैं लालू

पटना: हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर अजय यादव का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल के खुला अधिवेशन में लालू यादव एवं राबड़ी देवी ने कई केंद्रीय संस्थान जैसे सीबीआई एवं ईडी पर गंभीर आरोप लगाए तथा उन्हें पटना आवास पर आकर गिरफ्तार करने की चुनौती दी | यह व्यवहार उनके सोचने समझने एवं उनके राजनीतिक क्षमता को दर्शाता है | उन्होंने अपने तथा अपने पुत्रों पर गलत तरीके से केस दर्ज करने तथा प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया|इंजीनियर अजय यादव ने कहा 10 वीं बार लालू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में यह पूरा परिवार मर्यादा की सीमा को लगातार लांघता रहा है, जो बिहार और देश की राजनीति के लिए अनुचित एवं अशोभनीय है | जांच एजेंसियों के लगातार उनका लालू यादव के पशुपालन घोटाले में गिरफ्तारी की याद दिलाता है | जिसमें यूएन विश्वास को सेना तक की मदद लेनी पड़ी थी | विदित हो कि लालू यादव एवं उनकी पत्नी, पुत्री, पुत्रों पर आर्थिक अपराध एवं बेनामी संपत्ति अधिनियम कानून के कई धाराओं में मुकदमा दायर किए जा चुके हैं और कई संपत्तियों को जप्त किया जा चुका है | इंजीनियर अजय यादव ने कहा कि हम कह सकते हैं की राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी से ज्यादा अपने परिवार के प्रति निष्ठावान हैं.|

Leave a Comment

68 + = 75