- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
- प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त
- जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति
10 दिनों में लौटूंगी पाकिस्तान : मरयम नवाज
लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता मरयम नवाज ने शनिवार को यहां कहा कि वह और उनके पिता 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान लौटेंगे। मरयम यहां मीडिया से बात कर रही थीं। इसके एक दिन पूर्व पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ को 10 साल कारावास और उनकी बेटी मरयम नवाज को सात साल कारावास की सजा सुनाई थी। यह सजा लंदन में शरीफ परिवार द्वारा फ्लैट खरीदे जाने से संबंधित मामले में सुनाई गई है।जियो न्यूज के अनुसार, यह पूछे जाने पर कि क्या पिता-पुत्री दोनों 10 दिनों के भीतर पाकिस्तान लौटेंगे? उन्होंने कहा कि फैसले के खिलाफ परामर्श जारी है और वकील इस मामले को कानूनी कोण से देख रहे हैं। मरयम ने कहा, “अदालत के फैसले के खिलाफ उचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी।” उन्होंने कहा कि ब्रिटिश संस्थानों ने पाकिस्तानी संस्थानों से पहले ही कह दिया है कि इस मामले में कुछ भी अवैध नहीं है।




