705 डॉक्टर 6 महीना से ड्यूटी से गायब

पटना : तेजस्वी यादव ने कहा कि एक मामला अभी मेरे पास चौंकाने वाला आया है| प्रदेश के एक डॉक्टर 12 सालों से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं और वो लगातार वेतन भी उठा रहे हैं| ये मामला अभी मेरे पास आता है| इसके अलावा 705 डॉक्टर छह महीना से ड्यूटी से गायब हैं| सभी को सरकार के तरफ से वेतन भी मिल रहा है| इन मामलों पर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है|

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार इसको लेकर सख्त है| इन मामलों में कार्रवाई के लिए नियम बनाए जा रहे हैं| छह माह से अनुपस्थित ऐसे सभी डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए नियम बनाए जा रहे हैं| इसको लेकर सरकार सजग है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले इन सभी समस्या को लेकर सभी जिले के सिविल सर्जन को बैठक के लिए बुलाया गया था| बैठक में सभी को कई निर्देश भी दिया गया| मूलभूत समस्याओं को ठीक करने के लिए 60 दिनों का वक्त दिया गया है|

तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी जिले के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि जिले में ही मेडिकल के सभी मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए| जिससे पीएमसीएच पर बोझ कम हो| उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि जल्द स्वास्थ्य विभाग में लाखों की बहाली करने की तैयारी चल रही है. सरकार सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में 1 लाख 60 हजार बहाली करने की तैयारी कर रही है| इससे विभाग का काम सुचारू रूप से चल सकेगा| वहीं, प्रत्येक जिला में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की भी योजना बनाई जा रही है|

Leave a Comment

31 − 27 =