आनद प्रकाश विद्यार्थी बने सैल्यूट तिरंगा(रजी0) राष्ट्रवादी संस्था के राष्ट्रीय सचिव

पटना:-नारायणी सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश विद्यार्थी बने दिल्ली सरकार द्वारा रजिस्टर्ड देश एवं राष्ट्र हित संस्था सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव संस्था अध्यक्ष राजेश झा ने किया मनोनित। संस्था का कार्य राष्ट्रवादी भावना को बढ़ावा देना ,धर्मवादी व धार्मिक कार्य को बढ़ावा देना, गरीब छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में योगदान देना ,स्वच्छ भारत का निर्माण करना ,ब्लड डोनेट कर आम जनों की सेवा में सम्परित कर उनकी जीवन की रक्षा करना, पर्यावरण की रक्षा करना,पौधरोपण अभियान चलाना , भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं आम जनता के हित के चल रहे परियोजनाओं को देश एवं राज्य के गरीब जनता तक उसका लाभ पहुंचाना,शहीद जवान के घर उनके परिवार एवं उनके बाल बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करना, व राष्ट्र हित की सभी कार्य को यह संस्था पूरे देश भर में संगठन के माध्यम से लाभ दे रही है। वही इस संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी है। संस्था के संरक्षक रूप में राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ,केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे,बॉलीवुड अभिनेता समेत कई गणमान्य एवं प्रख्यात लोग संस्था से जुड़े हुए हैं।संस्था अध्यक्ष राजेश झा ने आनंद प्रकाश विद्यार्थी के कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव का पदभार सौप है ।वही आनंद को सचिव मंनोनित होने पर संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे, संस्था के सदस्य रजनीश तिवारी, संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार गुप्ता, संस्था सदस्य गुड्डू कुमार सिंह, अविनाश कुमार प्रभाकर, बीपुल कुमार आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।वही इस मौके पर आनंद विद्यार्थि ने कहा कि राष्ट्रीहित एवं देश के विकाश में अग्रसर सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ बखूबी निभाउंगा ओर बिहार समेत पूरी देश मे संस्था को आगे बढ़ा सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने में अपना पूर्ण योगदान दे नए राष्ट्र में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करूंगा और इस पद की गरिमा को सदैव बनाए रखूंगा।

Leave a Comment

47 − 40 =