एक्टर अरुण बाली का मुंबई में निधन

 फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सुनने में आ रही है, हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हुआ था,’3 इडियट्स’, ‘केदारनाथ’ फेम एक्टर अरुण बाली का निधन हो गया| उनकी उम्र 79 साल थी| उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था| उनके निधन की खबर जानकर फैंस सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे है|

 इसी साल न्यूरोमस्कुलर रोग मायस्थेनिया ग्रेविस बीमारी की वजह से मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती अस्पताल में भर्ती हुए थे| मीडिया रिपोर्टस की मानें तो, अरुण सुबह 4:30 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा| आखिरी बार एक्टर आमिर खान औऱ करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखे थे| फिल्म में वो ट्रेन में बूढ़े व्यक्ति के के रोल में दिखे थे|

Leave a Comment

91 − 84 =