दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद

दिल्ली;-यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है, यमुना के आस-पास बसे मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है।

दुकान-मकान तक डूब चुके हैं। लोग घरों की छत पर तो सड़कों किनारे शरण लिए हुए हैं। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

इससे पहले बाढ़ के कारण सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन अब सीएम के एलान के बाद दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों के सभी स्कूलों में छुट्टियां हो गई है।

Leave a Comment

2 + 8 =