बिहार के लाल ने कमाल कर दिया

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट निकल गया है। इस बार घोषित परिणाम के मुताबिक बिहार के लाल ने कमाल कर दिया है। कटिहार जिला के रहने वाले शुभम कुमार ने UPSC एग्जाम में टॉप किया है।

बिहार के लाल ने किया कमाल

इसके साथ ही जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन तीसरा स्थान हासिल किया है। आपको बता दें कि परीक्षार्थी अपना रिजल्ट upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इस बार सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में कुल 761 उम्मीदवार पास हुए, जिनमें 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं।

बिहार के शुभम कुमार UPSC टॉपर

बिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने UPSC में टॉप किया है। मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले मेधावी शुभम कुमार ने IIT बॉम्बे से सिविल इंजिनीयरिंग में ग्रेजुएशन किया है। शुभम ने एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक विषय से परीक्षा दी थी। बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी थी।

इसे भी पढ़े –नीलामी से हासिल होने वाली रकम ‘नमामि गंगे’ परियोजना पर होगी खर्च

 

Leave a Comment

11 − = 8