पालीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काब में भाजपा सांसद का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ

भारत को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना तय सरकार की पहली प्राथमिकता है।कृषि को उन्नत बनाने में नौजवानों को आगे आना होगा।पारंपरिक कृषि से हटकर वैज्ञानिक और आधुनिक कृषि से उत्पादन क्षमता बढाई जा सकती है। बुधवार को दूल्हिनबाजार प्रखण्ड के काब गाँव में आयोजित जन सम्बाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद बिवेक ठाकुर ने ये बातें कही।

केंद्र सरकार की नई औद्योगिक और शिक्षा नीति आगे आने वाले समय के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।बिहार को नई दिशा में ले जाने की जरुरत है।उन्होंने कहा कि पहले सबका साथ और सबका विकास भाजपा का नारा था सब का विश्वास जुड़ने से लोगों के मन में एक नई आशा और उत्साह का संचार हुआ है।आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में पूनः बिहार में एनडीए सरकार बनाने को लेकर काफी आश्वस्त दिखे।

वही पालीगंज विधानसभा क्षेत्र को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया उन्होंने कहा कि पालीगंज भाजपा का क्षेत्र रहा है और भाजपा का ही रहेगा इसके लिए हम प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूँ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष धनंजय शर्मा ने किया एवं इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया।इस मौके पर मंडल महामंत्री कुंदन कुमार,विधानसभा प्रभारी राजकुमार,आईटी सेल संयोजक जीत कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सिन्धु सिंह,यूवा समाजसेवी अमरेश सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिह,मधुबाला शर्मा, मृत्युन्जय कुमार,पंकज मुखिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

report by; ratnesh kr..

Leave a Comment

+ 53 = 56