- गोली मारने का आरोपी है हम प्रवक्ता दानिश
- दैनिक पंचांग
- अपनी मांग के समर्थन में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिले राइस मिल ओनर एसोसिएशन के सदस्य
- नए साल में बिहार की सियासत को और ज्यादा गरमाएंगे कुशवाहा, मकर संक्रांति पर मास्टर स्ट्रोक खेलने जा रहे
- राजद कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का बहिष्कार क्यों किया
मुख्यमंत्री ने बिहार विधान मंडल के स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन

पटना 07 मार्च 2022 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान मंडल के नवनिर्मित स्वागत कक्ष का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया गया है और इसे हमलोग देखने भी आए हैं। यहां सभी लोग आकर बैठेंगे और यहां की सुविधा का लाभ उठायेंगे।
इस अवसर पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, शिक्षा मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार
रवि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।