भोजपुर में कोचिंग शिक्षक को बदमाशों ने मारी गोली
आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव स्थित डाकघर के समीप रविवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार एक प्राइवेट शिक्षक को गोली मार दी। घायल 23 वर्षीय लवकुश कुमार सिंह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर वार्ड नंबर 13 निवासी पिंटू सिंह के पुत्र है। वे पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं। गांव में ही कोचिंग चलाते है। जख्मी शिक्षक को गोली बाएं हाथ में लगी है ,जो आरपार हो गई है। इलाज के लिए डीएम कोठी रोड स्थित इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वोट दें बिहारी,नौकरी पाएं बाहरी-मांझी
घायल लवकुश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिनों पूर्व गांव के ही एक युवक ने उन्हें बाइक से ठोकर मार दी थी। इसके बाद उक्त युवक दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा था। इसके बाद उसने उक्त युवक को उन्होंने दो तमाचा जड़ दिया था। हालांकि, उस दिन बाद खत्म हो गई थी।
लालू यादव की यादाश्त कमजोर हो गयी है, जुबान फिसल जा रही है
रविवार की दोपहर जब वे अपने भाई के साथ बधार से बाइक पर पीछे बैठकर वापस घर लौट रहे थे कि उसी दौरान उक्त युवक अपने दो साथियों के साथ वहां आ धमका और पीछे से उन्हें गोली मार दी। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्वजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए डीएम कोठी रोड स्थित इमरजेंसी हास्पिटल लाया गया।





