- सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 का होगा आयोजन
- मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
- पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
- विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
- सहकारिता के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावना-डॉ० प्रमोद कुमार
नीतीश कुमार को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में बीते दो दशकों के उत्कृष्ट कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता और पारदर्शिता के साथ बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
पटना में चीप लगा पासपोर्ट का शुभारंभ किया जा चुका है
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अवसंरचना, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बिहार ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस दृष्टांत ने बिहार में सुशासन और विकास का एक मजबूत और प्रभावी माॅडल स्थापित किया, जो आज पूरे देश के लिए अनुकरणीय उदाहरण के रूप में देखा जाता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए सरकार नये कार्यकाल में जनहित, विकास और सामाजिक उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के अपने संकल्प को और अधिक गति देगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए गठबंधन की एकजुटता और श्री नीतीश कुमार की अनुभव-संपन्न नेतृत्व क्षमता बिहार को प्रगति के नए आयामों तक ले जाएगी।




