गोपालगंज सीट पर दावा छोड़ सकती है कांग्रेस, दोनों सीटों पर लड़ेगा राजद
पटना: बिहार समेत 6 राज्यों में उपचुनाव का एलान निर्वाचन आयोग की ओर से कर दिया गया है| बिहार के गोपालगंज और मोकामा सीट पर चुनाव का बिगुल बजा है| चुनाव आयोग ने नामांकन से लेकर मतगणना तक की तिथि जारी कर दी है|
3 नवंबर को दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि 6 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम सामने आएगा|





