बिहार पुलिस परिचारी (विशिष्ट) कर्मियों को “ट्रेड सिपाही” पद में समायोजन एवं बल में वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

पटना : बिहार पुलिस परिचारी (विशिष्ट) कर्मियों को “ट्रेड सिपाही” पद में समायोजन एवं बल में वृद्धि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन।

बिहार पुलिस के अंतर्गत कार्यरत परिचारी (विशिष्ट) संवर्ग के कर्मी — जैसे रसोइया, जलवाहक, नाई, झाड़ूकाश, धोबी, साइस, माली इत्यादि — वर्षों से पुलिस बल में समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। किंतु, अभी तक इन्हें उनके सेवा एवं अनुभव के अनुरूप “ट्रेड सिपाही” के रूप में समायोजन नहीं किया गया है, जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड एवं केंद्रीय पुलिस बल में इन्हें “ट्रेड सिपाही” के पद पर समायोजित किया जा चुका है।इनकी

मुख्य माँगें इस प्रकार है :-

सभी परिचारी (विशिष्ट) कर्मियों को ट्रेड सिपाही के पद पर समायोजित किया जाए।

बिहार पुलिस बल में व्याप्त मानव संसाधन की कमी को देखते हुए बल में वृद्धि की जाए।

सेवा अवधि, योग्यता एवं कार्य अनुभव के आधार पर समायोजन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए।

समान कार्य के लिए समान वेतन नीति लागू हो।

सेवा शर्तों में स्थायीत्व एवं पदोन्नति के स्पष्ट मानक तय किए जाएं।

हमारी यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के तहत किया जा रहा है, ताकि सरकार हमारी वर्षों से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले सके।

संघ का आग्रह:
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं माननीय विधायकगण से हम निवेदन करते हैं कि हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Leave a Comment