पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर वार्ड सचिसंव घ बिहार का एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया।
इस धरना प्रदर्शन में पूरे बिहार के सभी जिला से हजारों वार्ड सचिव उपस्थित हुए। इन लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना में 5 वर्ष लगातार नली-गली पक्की करण, मुख्यमंत्री नल जल योजना, कोरोना कल में मास्क सैनिटाइजर हुआ साबुन वितरण एवं 2020 के पंचायत चुनाव में अपना ड्यूटी दिया।
इसी आवाज में आज गर्दनीबाग धरना स्थल से इन लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से चार सूत्री मांग को लेकर आवाज़ उठाएं।
जिसमें मुख्य मांगे :-
1. 2017 में चयनित वार्ड सचिव को पुनः पद पर बहाल किया जाए।
2. सेवा स्थाई व वेतनमान दिया जाए।
3. बकाया मानदेय का अभिलंब भुगतान किया जाए ।
4. राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए।
इस धरना प्रदर्शन का अध्यक्ष था प्रदेश संयोजक – राजेश कुमार उर्फ राजू झा, रवि कुमार पांडे कार्यकारी जिला अध्यक्ष नालंदा, उल्लू कुमार भंडारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरपुर, विनोद बरनवाल जिला सचिव पश्चिमी चंपारण, विजेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, शांति देवी महिला प्रकोष्ठ, रीना देवी महिला प्रकोष्ठ, रंभा देवी महिला प्रकोष्ठ, फूल कुमारी देवी महिला प्रकोष्ठ,