नई दिल्ली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी 31 जनवरी को दोबारा पूछताछ कर सकती है। पूछताछ का स्थान अभी स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को सीएम पूछताछ के लिए समय दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते 20 जनवरी को ईडी ने मुख्यमंत्री से जमीन संबंधी मामले को लेकर पूछताछ की थी। ईडी ने दोबारा पूछताछ के लिए इच्छा जताई थी।मुख्यमंत्री ने व्यस्तता का हवाला देते हुए ईडी को पत्र भेजा, लेकिन ईडी ने 29 से 31 जनवरी के बीच का समय निर्धारित करने को कहा है। इस सिलसिले में कानूनी विमर्श के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को विशेष विमान से दिल्ली गए। उन्होंने विधि विशेषज्ञों से परामर्श किया।
रविवार से राजधानी में विभिन्न जिलों से आए झामुमो कार्यकर्ताओं ने राजभवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह क्रम सोमवार को भी जारी रहेगा। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि ईडी की कार्रवाई को लेकर राज्य में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ता स्वयं रोष जताने आ रहे हैं। झामुमो की आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी|
नीतीश के इस्तीफे के बाद पटना में लग गया पोस्टर, नीतीश सबके हैं…कोटि-कोटि बधाई
झामुमो ने चेतावनी दी है कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो राज्य में आर्थिक नाकेबंदी आरंभ होगा। राज्य से खनिज वापस नहीं जाने देंगे। रविवार को रांची, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार के कार्यकर्ता राजभवन के समक्ष प्रदर्शन में शामिल हुए।