आज से सभी 322 पंचायतों में 10 बजे से किसानों के लिए

एग्री स्टेक परियोजना अंतर्गत जिला पदाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रखंड फॉर्मर रजिस्ट्रेशन सह ekyc की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कम उपलब्धि वाले प्रखंडों से तेजी लाकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ त्वरित गति से सभी किसानों का ईकेवाईसी करवाने हेतु किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक को निर्देशित किया गया। फार्म रजिस्ट्री को ससमय पूरा करने हेतु जिला स्तर से 6 ,7, 8 एवं 9 जनवरी को सभी 322 पंचायतों में 10 बजे पूर्वाह्न से कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को इस कैंप में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी

पूर्व उप मुख्यमंत्री की जयंती समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कैंप में अधिक से अधिक किसानों का ई केवाईसी के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करेंगे। इन कैंपों में किसान सलाहकार कृषि समन्वयक के साथ-साथ राजस्व कर्मी भाग लेंगे। फार्मर रजिस्ट्री आईडी का उपयोग किसान किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ-साथ फसल सहायता योजना एवं कृषि विभाग के द्वारा चलाए गए अन्य योजनाओं के लाभ लेने में किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को विशेष रूचि लेकर अंचल अधिकारियों के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित कराने एवं कैंप का सफल आयोजन कराने का निर्देश दिया है।

 

Leave a Comment