PM मोदी और राहुल गांधी के भाषणों का चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान ले लिया है। चुनाव आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कथित आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में संज्ञान लिया है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत फैलाने और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था। दोनों दलों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है।