पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पीए ने दी।

बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पद्म विभूषण से हुए थे सम्मानित
प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रकाश सिंह बादल को 30 मार्च 2015 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

पांच बार बने पंजाब के मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल 1970 से 1971 तक फिर 1977 से 1980 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 1995 से 2008 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक प्रकट किया। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को श्री मुख्तार साहिब में हुआ था।

Leave a Comment

36 + = 44