पीआईबी एवम सी.बी.सी., पटना के संयुक्त तत्त्वधान में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा 25

हिंदी पखवाड़ा 25 के अंतर्गत “विकसित भारत के अमृत काल का सेवा पर्व” विषय पर परिचर्चा का आयोजन

पटना, 23 सितम्बर 2025:

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, पटना के सम्मेलन कक्ष में आज हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर “विकसित भारत के अमृत काल का सेवा पर्व” विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान अख़बार के ब्यूरो प्रमुख श्री आशीष कुमार मिश्रा थे। उन्होंने हिंदी को “सोच, अध्ययन और प्रतिक्रिया अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम” बताया। उन्होंने हिंदी को क्रांति और प्रेम की भाषा बताते हुए कहा कि समाज को एकसूत्र में पिरोने और एकजुट करने में हिंदी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी पखवाड़ा केवल 14 दिनों का संकल्प न रहकर पूरे वर्ष हिंदी भाषा के व्यापक संवर्द्धन का प्रयास बनना चाहिए।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक श्री आशीष कुमार लकड़ा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलवाई।
कार्यालय प्रमुख, सीबीसी पटना श्री कुमार सौरभ ने राजभाषा संवर्द्धन के प्रति भारत सरकार के सतत प्रयासों की सराहना की।

श्री प्रकाश कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने हिंदी भाषा के इतिहास से लेकर वर्तमान परिदृश्य तक का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें महापुरुषों के विचारों और हिंदी के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना झा (विभागीय कलाकार) ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पीआईबी के अधिकारी श्री इफ्तेख़ार आलम ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पीआई बी एवम सीबीसी पटना के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमंत्रित अतिथि द्वारा हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए शपथ भी लिया गया।

Leave a Comment