भारत ने 2 दिन में खो दिए दो अनमोल रत्न जिसकी भरपाई काफी मुश्किल- कला संस्कृति मंत्री

Report BY:- रत्नेश कुमार

जहां कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है और लड़ने की तमाम कवायद जारी है।वहीं,भारत ने अपने बॉलीवुड जगत के 2 अनमोल रत्न खो दिऐ।

जिसकी भरपाई करना काफी मुश्किल है।बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया और बुधवार को देश ने इरफान खान को खो दिया।

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात ऋषि कपूर को मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।जिसके बाद गुरुवार को उनका निधन हो गया।

इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों फिल्मी जगत के ख्याति प्राप्त अभिनेता थे।इनके निधन से बॉलीवुड के साथ ही कला जगत में भी काफी बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।क्योंकि एक अभिनेता और कलाकार अपने देश के लिए कार्य करते है और उनके नहीं रहने पर पूरे देश को काफी बड़ी क्षति होती है।

बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि ऋषि कपूर और इरफान खान का निधन भारत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।इन दोनों कलाकारों के निधन पर उन्हें नमन करता हूं और ईश्वर से यही कामना करता हूं कि उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे और परिवार को शक्ति दे कि वे इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।इस दुःख की घड़ी में उन्हें सहनशील बनाए।ताकि इस विपदा को सहन कर सकें।

Leave a Comment

− 3 = 3