आज लगेगा चंद्र ग्रहण जाने भारत की स्थिति

5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11:15 बजे से शुरू होकर और 6 जून 2:34 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है। पांच जून रात 12:54 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट की होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में दिखाई देगा। लेकिन भारत मे इसका सूतक नही लगेगा ।।

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां –

– ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।

– ग्रहणकाल में अन्न, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।

– ग्रहणकाल में सहवास नहीं करना चाहिए।

– ग्रहणकाल में कैंसी, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।

– ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।

– ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। हालांकि चंद्र ग्रहण देखने से आंखों पर कोई बुरा असर नहीं होता।

– ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

साल 2020 में ग्रहण (भारत में)
10 जनवरी – चंद्र ग्रहण
5 जून – चंद्र ग्रहण
21 जून – सूर्य ग्रहण
5 जुलाई – चंद्र ग्रहण
30 नवंबर -चंद्र ग्रहण
14 दिसंबर – सूर्यग्रह
?पं० गोपाल मिश्र ?
?9162925266 ?

Leave a Comment

8 + 1 =