विश्वकप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) का आयोजन पटना में सरकार करायेगी। जबकि अन्य खेलों की तरह बॉल बैडमिंटन खेल व खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि इस बात की घोषणा करते हुए उपमुख्यमंत्री,बिहार सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी खेलों के लिए स्टेडियम का निर्माण करायी जा रही है। बॉल बैडमिंटन खेल के लिए भी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। बिहार
खेलकूद के क्षेत्र में भी अब काफी विकास किया है। उन्होंने चैंपियनशिप के पुरूष व महिला वर्ग में विजेता बने भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम को बधाई दी।
पटना नगर निगम द्वारा रैन बसेरा में ठंड से बचाव की प्रभावी व्यवस्था*
एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन.क्लब,रामनगरी,आशियाना पटना में आज संपन्न हुए साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइव्स इवेंट के पुरूष वर्ग के अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में भारत ने श्रीलंका को लगातार दो सेटों में 35-10,35-16 से एवं महिला वर्ग में 35-13,35-13 से हराकर अव्वल रहते सर्वाधिक अंक के साथ विजेता बना। जबकि श्रीलंका को दोनों वर्गों में उपविजेता एवं नेपाल व भूटान को दोनों वर्गों में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप के पुरुष व महिला वर्ग के डबल्स इवेंट का खिताब भी भारतीय टीम को हीं प्राप्त हुआ। जबकि इस इवेंट में श्रीलंका को दूसरा एवं नेपाल व भूटान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मिश्रित युगल का खिताब भी भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा। इस इवेंट में भी श्रीलंकाई टीम जूझते नजर आए और उपविजेता से हीं संतोष करना पड़ा। इस इवेंट में भी नेपाल व भूटान को संयुक्त रूप से कांस्य पदक से हीं संतोष करना पड़ा। भारतीय पुरूष टीम की ओर से के.अरुण कुमार, दीपक प्रकाश रंजन,एस.सनाया राज,जीभी प्रसाद व महिला वर्ग में भारतीय टीम की ओर से एम.जेनिफर, सुसना एमएस,साक्षी कुमारी, जयलक्ष्मी जी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव ने किया। जबकि बिहार विधान परिषद सदस्य वीरेन्द्र नारायण यादव,बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी,बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के महासचिव अमिश रेगमी,कोषाध्यक्ष श्रीलंका की श्यामली जयसूर्या,भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई.राजा राव,नेपाल बॉल बैडमिंटन फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, भूटान बॉल बैडमिंटन फेडरेशन की प्रतिनिधि रूपाश्रि गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता ने किया। मंच संचालन डॉ.अरशाद इमाम व लीना प्रिया तिवारी ने किया। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार सिंह,निदेशक पवन कुमार केजरीवाल,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता, अनामिका पासवान,प्राचार्या डॉ.शिखा मिश्रा, कौशल दीक्षित, शौकत अली मंसूरी,सुनील कुमार, नरेश चंद्राकर, लक्ष्मीकांत शर्मा,बासित खान, आर.के.निराला,शिव नारायण पाल,संतोष श्रीवास्तव, श्रीमोद पाठक,राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार, रवि रंजन कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।