- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
- प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त
- जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति
इंडिया गठबंधन का बिहार में खाता नहीं खुलेगा -सांसद राम कृपाल यादव
इंडिया गठबंधन का बिहार में खाता नहीं खुलेगा। सभी 40 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी। मोदी नीतीश के काम पर जनता का पूरा विश्वास है। एनडीए को जनता द्वारा दिया गया प्रत्येक वोट भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को चोट पहुंचाएगा। इंडिया गठबंधन के सारे शीर्ष नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उक्त बातें सांसद राम कृपाल यादव ने आज अपने आवास पर पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।




