- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
- प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त
- जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति
भारत-पाक द्धिपक्षीय सीरीज गतिरोध खत्म होने के आसार, आईसीसी ने गठित किया पैनल
दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर लम्बे समय से चल रहे गतिरोध में कूदते हुए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने तीन सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है जो एक से तीन अक्टूबर तक दुबई में मामले की सुनवाई करेगा और पैनल का निर्णय अंतिम होगा।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर लम्बे समय से गतिरोध चला आ रहा है।पाकिस्तान बोर्ड ने इस विवाद का हल निकलने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया था जिसके चार महीने बाद जाकर आईसीसी ने तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया।




