आरा में दारोगा के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

आरा :  भोजपुर जिले के आरा-नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारी है। मृतक 23 वर्षीय अमन कुमार नवादा थाना क्षेत्र के तिलक नगर, कतीरा मोहल्ला निवासी राम कुमार सिंह के पुत्र थे। युवक का बड़ा भाई अमित सिंह झारखंड के सिमडेगा जिले में दारोगा के पद पर कार्यरत है।  हादसे के बाद आरा सदर एएसपी चन्द्र प्रकाश ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के स्वजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली।

NTPC काँटी ने महिला सशक्तिकरण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की

हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की तकनीकी रूप से जांच चल रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे के एक डिप्टी सीएमएम एवं दो अन्य गिरफ्तार

शुरुआती जांच में यह बात आ रही है कि तिलक नगर, कतीरा मोहल्ला निवासी अमन कुमार गुरुवार की शाम तीन-चार दोस्तों के साथ घर से निकले थे। इस दौरान अपराधियों ने जगदेवनगर गली नंबर एक मोहल्ला में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सदर एएसपी ने बताया कि रात करीब आठ बजे से ही स्वजन युवक की खोजबीन कर रहे थे। देर रात करीब दस बजे के आसपास पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली।

श्री राम की भक्ति में खूब नाचे महादेव के भक्त और गोरखपुर के सांसद रवि किशन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम जगदेवनगर पहुंची। गोली लगे हालत में युवक को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। कुछ संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी संलिप्ता के बारे में पता लगाया जा रहा है। हत्या के कारणों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने दो स्कॉर्पियो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उग्र भीड़ ने एक घर पर भी हमला किया। एएसपी चन्द्र प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं।

जननायक कर्पूरी जयंती सह अति पिछड़ा सम्मेलन को सफल बनाने को ले जन सुराज ने की समीक्षा बैठक

इधर, जगदेवनगर मोहल्ले में दो गुटों के बीच झड़प और हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने दो स्कार्पियो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान एक घर पर भी पत्थराव किया गया। एएसपी चन्द्र प्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शुरुआती जांच में लड़कों के दो गुटों के बीच झगड़े की बात सामने आ रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम दो गुटों के लड़के आपस में झगड़ रहे थे। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अमन नामक युवक के सिर को गोली लग गई। जिससे मौत हो गई। जगदेव नगर गली नंबर एक में जिस मकान का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है, उस मकान के लड़के एवं दूसरे गुट के लड़कों के बीच जमकर मारपीट होने की बात सामने आ रही है। इसके बाद छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार झड़प और तोड़फोड़ के दौरान करीब दर्जनों राउंड फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है ।पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से दो-तीन खोखा और पिलेट भी बरामद होने की सूचना है।

जननायक कर्पूरी जयंती सह अति पिछड़ा सम्मेलन को सफल बनाने को ले जन सुराज ने की समीक्षा बैठक

इधर,एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि अमन को उसके कालोनी के रहने वाले अमन चौधरी नामक अपराधी प्रवृत्ति के लड़के ने घर से बुलाकर कई अन्य लड़कों के साथ में लेकर जगदेव नगर में कुछ लड़कों से मारपीट के लिए गया था। मारपीट और फायरिंग के दौरान किसी ने अमन कुमार को पीछे से सिर में गोली मार दी। प्रारंभिक जांच में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लड़कों का नाम पता चला है, जो की पहले साथ में रहते थे। लेकिन, किसी बात को लेकर हाल में आपस में विवाद हुआ है।

एएसपी सदर के नेतृत्व पुलिस टीम छापामारी तेज कर दी गई है । जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए ,घटना का कारण भी पता किया जा रहा है। मृतक अपने दो भाई में छोटे था। मृतक के बड़े भाई अमित सिंह झारखंड पुलिस में दरोगा है।वर्तमान में झारखंड के सिमडेगा में पदस्थापित है। जबकि मृतक, के पिता राम कुमार सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। इस घटना के बाद मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment