कई विधानसभा क्षेत्रों में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में भरी हुंकार

पटना:चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शिवहर, वारसलीगंज, रफीगंज, जहानाबाद और बेलागंज विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सुशासन के लिए एकजुट होकर एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान सभी सभा स्थलों पर जनता का अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं में एनडीए के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया।

लालू ने जनता का नहीं, सिर्फ अपने परिवार का भला सोच:नीतीश\

अपने संबोधन में श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए गठबंधन को समाज के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरा बिहार आज एनडीए के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता जंगलराज वालों के बहकावे में नहीं आने वाली है, यह जगजाहिर है कि महागठबंधन की प्राथमिकताओं में जनता का हित कभी नहीं रहा है। उनका उद्देश्य केवल सत्ता में आकर लूट-खसोट और तिजोरियाँ भरना रहा है।

 

Leave a Comment