लालू ने जनता का नहीं, सिर्फ अपने परिवार का भला सोच:नीतीश

औरंगाबाद:लालू प्रसाद ने सिर्फ अपने परिवार का भला सोच। जनता की चिंता कभी नहीं की।उक्त बातें शनिवार को  और गया की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि 2005 से पहले बिहार में अपराध चरम सीमा पर था। शाम के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे ।जो बाहर निकलते थे, उनके परिजन सकुशल लौटने की कामना करते थे। लेकिन 2005 के बाद हमने बिहार के भय, भ्रष्टाचार और अराजकता को मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में चौतरफा विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क, बिजली, सिंचाई ,कृषि, और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। हमने सभी वर्गों और समाज के सभी तबकों का ध्यान रखते हुए समान रूप से विकास किया है।

Leave a Comment