- बंद चीनी मिल फिर होंगे चालू मंत्री ने किया बड़ा ऐलान
- मुख्यमंत्री ने मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण
- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए लालू-तेजस्वी, बंद कमरे में हुई खास बात
PATNA: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी CM तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम अचानक सीएम आवास पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। रथ पर सवार होकर पहुंचे लालू और तेजस्वी से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है।
संविधान और आरक्षण विरोधी ताकतों के खिलाफ विभिन्न ज़िलों में जन संवाद

दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है बिहार में सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज है कि एनडीए के खिलाफ बने I.N.D.I.A गठबंधन में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फिट नहीं बैठ रहा है। यही वजह है कि लालू और नीतीश की बार-बार मुलाकात हो रही है। कहा जा रहा है कि गठबंधन में कम सीटें मिलने से नीतीश नाराज हैं और लालू उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।





