कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए लोजपा ने दिया दो सासंदो का नाम

पटना :  आगामी 08 अक्टूबर को स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि लोकजनशक्ति पार्टी मनाएगी। इसके लिए पार्टी सभी तैयारी कर रही है। लोजपा पार्टी कार्यालय में भव्य आयोजन होगा इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद विपक्ष नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, सुशील मोदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, मुकेश सहनी, सहित राज्य के सभी प्रमुख नेताओं एवं राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान अपने 60 सालों का राजनीतिक सफर में भारत के छ: प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। आजीवन गरीब दलित मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। हाशिए के लोगों को राजनीति की मुख्य धारा में लाया। अतः केंद्र सरकार से आग्रह है इतने विराट व्यक्तित्व वाले जननेता स्व. रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधी दे।

वहीं, उक्त बातें केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना स्थित लोजपा कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा। पशुपति कुमार पारस ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय स्वर्गीय राम विलास पासवान जी के राजनीतिक केंद्र था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रहः है कि लोजपा कार्यालय को स्मारक घोषित किया जाए साथ ही हाजीपुर में रामविलास पासवान की एक आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। जिससे रामविलास पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा लोजपा एन डी ए का अभिन्न अंग हैं। गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़कर एनडीए गठबंधन की जीत दिलाएंगे। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 हेतू पार्टी ने कुशेश्वर स्थान एवं तारापुर हेतू बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चन्दन सिंह सांसद के नेतृत्व में नौ-नौ सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है। जो उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र में तन-मन-धन से परिश्रम कर एन.डी.ए के अधिकृत प्रत्याशी क्रमशः कुशेश्वर स्थान से अमन कुमार हाजारी (जदयू) तथा तारापुर से राजीव कुमार सिंह (जदयू) को विजयी सुनिश्चित करने का कार्य करेगें। जिसमें कुशेश्वर स्थान के लिए अम्बिका प्रसाद बिनू अध्यक्ष दलित सेना बिहार, घनश्याम कुमार दाहा प्रधान महासचिव दलित सेना, ललन सिंह उपाध्यक्ष, उपेन्द्र यादव युवा अध्यक्ष, रंजीतकुमार महासचिव, मिथलेश निषाद अध्यक्ष, अतिपिछड़ा, श्रवण चौधरी, संगठन सचिव, विश्वनाथ पासवान जिलाध्यक्ष समस्तीपुर को प्रभारी बनाया गया।

वहीं, तारापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव, केशव सिंह प्रधान महासचिव, महताब आलम, वरीय उपाध्यक्ष, मीणा देवी, महासचिव, रामाशीष सिंह महासचिव, रंजीत पासवान महासचिव, निरंजन सिंह, तकनीकि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गणेश पासवान, जिलाध्यक्ष दलित सेना, मुंगेर को प्रभार नियुक्त किया गया। आगे श्री पारस ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं मुझे पूरी उम्मीद है। चुनाव आयोग बंगला चुनाव चिन्ह हमें ही आवंटित करेगा। संवाददाता सम्मेलन राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, डॉ उषा शर्मा, बिहार लोजपा के प्रधान महासचिव केशव सिंह, वरीय उपाध्यक्ष महताब आलम, प्रदेश महासचिव ललन सिंह,
युवा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी ललन चन्द्रवंशी, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, रंजीत पासवान, पारस नाथ गुप्ता, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कुन्दन पासवान सहित कई नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़े –करीब 59000 मतों से जीती ममता बनर्जी

Leave a Comment

55 + = 64