पहले चरण में प्रचण्ड जीत की राह पर NDA अग्रसर – राजीव रंजन

पटना: बिहार में पहले चरण के मतदान के पश्चात जद (यू) राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया।

मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन
उन्होंने कहा कि पहले चरण की 121 सीटों पर एनडीए एक प्रचंड जीत की राह पर अग्रसर है ।
बिहार के जागरूक मतदाताओं ने विकास, सुशासन, सशक्तिकरण, रोजगार एवं सामाजिक सद्भावना के क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर मुहर लगा दी है।
उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर श्री नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी ।

Leave a Comment