- तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- जीविका दीदियां बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत - अंजुम आरा
- सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर नीतीश कुमार ने किया सम्मानित
- प्रो.सुहेली मेहता पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त
- जलकुंभी से मखाने की खेती में क्रांति
ओंकारा कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन छात्रों दे रहा है निशुल्क रजिस्ट्रेशन, परीक्षा और ड्रेस की सुविधा
पटना:बिहार की राजधानी पटना में स्थित ओंकारा कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, एनएच-30, महादेव स्थान, बायपास थाना, पटना सिटी, पटना-800009 को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन), बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन), एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) एवं एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) जैसे प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन की आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी एक आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. कावेरी वर्मा एवं निदेशक श्री अभिषेक पहाड़िया ने संयुक्त रूप से मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि अब पटना सिटी और आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इन बहुप्रतिष्ठित प्रोफेशनल कोर्सों की पढ़ाई के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ओंकारा कॉलेज उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को सुलभ बनाने जा रहा है।
स्कॉटिश नेता ध्रुव कुमार ने यूके-भारत मुक्त व्यापार समझौते को “ऐतिहासिक अवसर” बताया




