जे डी वोमेन्स कॉलेज में जागरूकता स्तनपान एवं कैंसर अवेयरनेस पर वार्ता का आयोजन

पटना : 5 अगस्त जे डी वोमेन्स कॉलेज में इनर व्हील क्लब पटना , इनर व्हील क्लब पटना नव्या, इनर व्हील क्लब पटना दिव्या, इनर व्हील क्लब मौर्या ने साथ मिल कर जागरूकता स्तनपान एवं कैंसर अवेयरनेस पर वार्ता का आयोजन किया।


प्रोग्राम की शुरुआत प्रेसिडेंट अम्रिता झा जी ने अपने स्वागत भाषण से किया । इस अवेयरनेस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ मनीषा सिंह ने अपनी बात कही। डॉ सिंह ने बताया कि जो महिलाएं स्तनपान करवाती है उन्हें स्तन कैंसर होने की संभावना कम होती है और समय समय पर हमे जांच करवाना चाहिए क्योंकि उम्र से कैंसर का कोई लेना देना नही है और हमे हमेशा जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने स्वयं किस तरह जांच करना चाहिए ये भी विस्तार पावर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के द्वारा बताया।

इसे भी पढ़े –फुलवारी गुमटी पर रेलवे अंडर पास बनाने का मांग

क्लब की अध्यक्षाओं ने जोर देते हुए कहा कि आज की लड़कियों को ये समझना जरूरी है कि महिलाओं को समय समय पर स्तन जांच करवाते रहना चाहिए। स्तनपान शिशुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और ऐसे में लड़कियों के बीच इस बात की जागरूकता की बहुत जरूरत है।

कॉलेज की प्रिंसिपल श्यामा रॉय ने इस कार्यक्रम को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि भविष्य में भी वो मुख्य मुद्दों पर इनर व्हील क्लब के साथ जुड़ कर काम करना चाहेंगी और समय समय पर लड़कियों के बीच जागरूकता पर भी अपनी चिंता जताई।


कार्यक्रम का संचालन चारों क्लब की अध्यक्षाओं अम्रिता झा, प्रिती सिंह,प्रिती बर्नवाल और रेणु वार्तस्ने के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्षा विभा चरणपहाड़ी एवं पूर्व अध्यक्षा शोभा सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रिती सिंह ने दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती श्यामा रॉय के साथ प्रिंसिपल जे डी वोमेन्स कॉलेज,होम साइंस डिपार्टमेंट की HOD Dr Sheela kumari
Professor Kumkum Kumari और प्रोफेसर शोभा सिंह के साथ कौलेज की सौकडो छात्राओं ने इस वार्ता में हिस्सा लिया इनर व्हील क्लब के चारों अध्यक्षाओं के साथ पी डी सी सरिता प्रसाद , पूर्व अध्यक्षा उषा सिन्हा,उप अध्यक्षा श्वेता झा,सचिव श्रुति राम ,चंदा गुप्ता, निकिता प्रसाद, कंचन, आभा राम, अमरावती सिंह आदि उपस्थित थे।


सभी छात्राओं के बीच डाक्टर के स्पीच में समझाये गये बातों से क्वीज भी क्लब की आई एस ओ कविता सिन्हा ,पुनम सरन ने करवाया जिसमें विजयी 20 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।और सभी उपस्थित छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड एवं मास्क का वितरण किया गया ।

Leave a Comment

56 − 46 =