हमारा बिहार एक राज्य

यह सच है कि मगध साम्राज्य के काल में बिहार की प्रमुखता रही। शेरशाह ने बिहार (सासाराम) को प्रमुखता दी और अकबर के जमाने में भी ‘आइने अकबरी’ के अनुसार बिहार को लगभग एक सूबे का दर्जा हासिल रहा। लेकिन, कम्पनी शासन के आगमन के साथ ही बिहार की हैसियत में गिरावट शुरू हो गयी थी और सन् 1836 ई. के आते-आते बिहार बंगाल का एक कनीय उपग्रह बन गया। जबकि यह पहले उत्तर प्रदेश के साथ उसी रूप में वर्गीकृत था। इस तरह बिहार कभी इस पड़ोसी प्रान्त और कभी उस पड़ोसी प्रान्त(उत्तर प्रदेश, बंगाल और उड़ीसा) के साथ जोड़ दिये जाने के कारण एक लम्बे अरसे तक अपनी अलग पहचान बनाने में असमर्थ रहा और आर्थिक विकास भी नहीं कर सका। 1 अप्रैल 1912 को बिहार को बंगाल से अलग कर दिया गया। फिर बिहार और उड़ीसा को मिलाकर एक प्रान्त बिहार बना। जिसकी राजधानी पटना बनी। 1935 में उड़ीसा को बिहार से अलग कर दिया गया। बिहार में पड़ोसी राज्यो की तुलना में उच्च शिक्षा का प्रसार बहुत बाद में हुआ। पहले यहाँ न तो कोई मेडिकल कॉलेज था और न इंजीनियरिंग कॉलेज। बिहार के अलग प्रान्त बनने से पहले शिक्षा के लिए निर्धारित निधि या अनुदान का अधिकांश भाग बंगाल के पल्ले में पड़ जाता था। अंग्रेजी शासन काल में विश्वविद्यालयों की स्थापना के इतिहास से भी यह मालूम होता है कि प्रमुख पड़ोसी राज्यों की तुलना में कई दशक के बाद बिहार के प्रथम विश्वविद्यालय (पटना विश्वविधालय) की स्थापना हुई। इन लंबे अंतराल के कारण बिहार की दो-तीन पीढ़ियां देश के बहुत ही निर्णायक दौर में उच्च शिक्षा के अर्जन में पीछे पड़ गयी। कहा जाता है कि औधोगिक विकास, आधुनिकता और सामाजिक गतिशीलता रेल की पटरियों के साथ दौड़ती है। किन्तु दुर्भाग्य ऐसा कि जब ब्रिटिश राज में पूर्वांचल में रेल की पटरियां बिछाई गयी तो वो भी रानीगंज तक आकर ही प्रथम चरण में रुक गयीं। क्योंकि रानीगंज में ‘लेसर ऐश कंटेट’ वाला उत्तम कोटि का कोयला मिलता था। स्वतंत्रता के बाद 2000 में झारखंड राज्य भी इससे अलग कर दिया गया। भारत के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कलकत्ता, मुम्बई और मद्रास (चेन्नई) में से कोई भी महानगर बिहार में अवस्थित नहीं है, जहाँ मास मीडिया के बड़े-बड़े गढ़ अवस्थित हैं। इसलिए महानगरों में स्थित दूरदर्शन केन्द्रो और राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रो में न तो बिहार की अच्छाइयों को और ना ही बिहार के नेताओं, विद्वानों, कवियों, कलाकारों, जन-सेवकों या अन्य विभूतियों को उतना स्थान नहीं मिल पाता है। जितना कि प्रमुख महानगर वाले राज्यों को मिलता है। इन कारणों से बिहार में जो पिछड़ापन बरपा हुआ है, उस पिछड़ेपन से बिहार अभी पूरी तरह बाहर नहीं निकल सका है। बिहार को अपनी पहचान दिलाने के लिए बिहार के युवाओं, सरकार और मीडिया को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।
बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है लेकिन आज वही बिहार कई तरह की समस्याओ का शिकार है। गरीबी बेरोजगारी भ्र्ष्टाचार तथा अशांति का माहौल है। साधनों के मामले में धनि होते हुए भी बिहार की स्थिति दयनीय है। बिहार के पिछड़ेपन के कारण -आर्थिक दृष्टि से बिहार के पिछड़ेपन के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार है
1 तेजी से बढ़ती जनसंख्या – बिहार में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है इसके चलते विकास के लिए साधन कम हो रहे है। अधिकांश साधन जनसंख्या के भरण पोषण में चला जाता है।
2 आधारित संरचना का अभाव – किसी भी देश या राज्य के लिए अधिरिक संरचनाओं का होना जरुरी होता है। लेकिन बिहार इस मामले में काफी पीछे है। राज्य में सड़क बिजली एवं सिचाई का आभाव है साथ ही शिक्षा एवं स्वस्थ सुविधाएं भी कम है।
3 कृषि पर निर्भरता – बिहार की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कृषि पर आधारित है। यहाँ की अधिकांश जनता कृषि पर ही निर्भर है। लेकिन हमारी कृषि की भी हालत ठीक नहीं है। हमारी कृषि काफी पिछड़ी हुई है।
4 बाढ़ तथा सूखा की स्थिति – हर साल कम या अधिक बाढ़ बिहार में आना तय होता है जिसके कारण जान माल की काफी क्षति होती है फसल आवास बाढ़ में बर्बाद हो जाते है। इस तरह विकास की स्थिति शून्य पर पहुँच जाता है।
5 औधोगिक पिछड़ापन – किसी भी देश या राज्य के लिए उधोगो का विकास जरुरी होता है पर बिहार में ऐसी स्थिति नहीं है यहाँ के सभी खनिज क्षेत्र एवं अरे उधोग प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी संस्था अभी झारखण्ड चले गए इस कारण बिहार में कार्यशील औधगिक इकाइयों की संख्या नगण्य हो गई है।
6 राज्य में व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के आधे से भी कम है इस तरह बिहार पिछड़ा है।
7 खराब विधि व्यवस्था – बिहार में वर्षों तह कानून व्यवस्था कमजोर स्थिति में थी जिसके चलते नागरिक शान्तिपूवक उधोग नहीं चला पा रहा था। यह खराब विधि व्यवस्था बिहार को पिछड़ा बना दिया है।
8 कुशल प्रशासन का अभाव – बिहार के पारदर्शिता का अभाव ही पिछड़ापन का कारण बन जाता है आय दिन भ्र्ष्टाचार के अनेक उदाहरन सामने आय है
आर्थिक पिछड़ापन को दूर करने के उपाय
1 बिहार में बाढ़ की समस्या का स्थायी निदान किया जाये
2 कृषि में उत्पादकता बढ़ाने के लिए पंजाब व हरियाणा के समन कार्य किय जायें।
3 औधोगिकरण को बढ़ावा दिया जाये ताकि रोजगार के साधनो में भी वृद्धि
4 बिहार में बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार को निजी क्षेत्र के उधमी को उद्धम स्थापित काने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

प्रषेक:
अजय कुमार निराला

Leave a Comment

46 + = 53