शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अगले माह से

पटना: पटना प्रदेश के मध्य स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की कवायद अगले माह शुरू होने जा रही है| प्रदेश के स्कूलों में छह हजार से अधिक पद खाली हैं| जानकारी हो कि मई में पहले चरण के शारीरिक शिक्षकों की खत्म हुई प्रक्रिया में उत्तरी बिहार के अधिकतर जिलों में खाली रह गये हैं| कुछ जिले तो ऐसे हैं, जहां शारीरिक शिक्षकों ने आवेदन ही नहीं किये| इससे रिक्तियां जस-की- तस रह गयी हैं| सर्वाधिक शारीरिक शिक्षकों की भर्ती आरा, बक्सर, रोहतास, कैमूर, और अन्य दक्षिण-पश्चिमी बिहार के जिलों में हुई है| शेष क्षेत्र में इक्का- दुक्का ही शारीरिक शिक्षक मिले| पहले चरण में उम्मीद जतायी जा रही थी कि पात्रता परीक्षा पास सभी को नियुक्ति मिल जायेगी| यह देखते हुए कि कुल पात्र अभ्यर्थियों से दोगुना से अधिक रिक्तियां जारी की गयी थीं| काउंसेलिंग के बाद करीब दो हजार ही नौकरी पा सके, क्योंकि अधिकतर अभ्यर्थियों ने केवल आसानी से पहुंच वाले इलाकों के लिए आवेदन किये|

इस तरह अब भी छह हजार से अधिक पद रिक्त रह गये हैं, जिनके लिए एक बार फिर आवेदन मांगे जा रहे हैं| इतने पदों के लिए पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करीब 1200-1500 के बीच अभ्यर्थी ही आवेदन की कतार में होंगे| अन्य पदों के लिए पात्रता परीक्षा कराने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. हालांकि इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है| बिहार के सरकारी मध्य विद्यालयों में 8386 शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया हाल ही में खत्म हुई है| ऐसे स्कूलों में ही शारीरिक शिक्षक नियुक्त किये जाने हैं, जहां 100 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हों|

Leave a Comment

− 6 = 1