पुलिस ने सात नक्सलियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार

लातेहार: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। लातेहार पुलिस ने रविवार को एक लाख के इनामी नक्सली रमेश गंझू समेत 7 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये नक्सली टीपीसी के सदस्य हैं। गिरफ्तारी के समय 20 हजार रुपए लेवी के भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने इन सातों नक्सलियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। रविवार को चलाए गए अभियान में पुलिस को ये सफलता मिली है।

बता दें कि पकड़े गए नक्सलियों में शामिल एक लाख का इनामी रमेश काफी समय से पुलिस की रडार पर था। पुलिस उसे काफी समय से तलाश रही थी।

गौरतलब है कि झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। कई नक्सली अब तक मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है।

Leave a Comment

51 − 44 =