साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी जोर शोर से

एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बी.एन.क्लब,रामनगरी,आशियाना पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) को ऐतिहासिक बनाने हेतु तैयारी जोर शोर से की जा रही है। संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव ने बताया कि 27 दिसंबर को अपराहन 4.00 बजे उदघाटन समारोह का आयोजन किया जायेगा। जबकि 28 दिसंबर को 4 लीग मैचों का आयोजन कुशवाहा आश्रम,हाजीपुर ( वैशाली ) में किया जायेगा। हाजीपुर में आयोजित होने वाले लीग मैचों के सफल आयोजन के लिए वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में तैयारियां की जा रही है। चैंपियनशिप के अवसर पर एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष वाई.राजा राव,महासचिव अमिश रेगमी सहित एशियन व भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन “खेलेंगे जीतेंगे,चमक बिखेरेंगे खिलाड़ी” के थीम पर आधारित है।

जद(यू) विधि द्वारा सदस्यता अभियान 2025-28 कार्यक्रम का आयोजन
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता न बताया कि चैंपियनशिप में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों व पदाधिकारियों को ठहरने की व्यवस्था आयोजन स्थल के आस- पास के विभिन्न होटलों में किया गया है। जबकि भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल के डाइनिंग हॉल में किया गया है। खिलाड़ियों व पदाधिकारियों के लिए परिवहन की व्यवस्था की गयी है। चैंपियनशिप में भाग लेने वाली श्रीलंका एवं भूटान की टीमों को गयाजी ( बोध गया ) का दर्शन कराया जायेगा। उदघाटन व समापन समारोह को आकर्षक बनाया जायेगा।
संघ के उपाध्यक्ष -सह- प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि श्रीलंका व मेजबान भारत की पुरुष व महिला टीम 25 दिसंबर को और भूटान व नेपाल की पुरूष व महिला टीम 27 दिसंबर को सुबह में पटना पहुंचेगी। चैंपियनशिप को लोकप्रिय बनाने हेतु राजधानी के प्रमुख चौक चौराहे पर पोस्टर-बैनर लगाये जायेंगे। प्रातियोगिता स्थल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है व सजाया जा रहा है। संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के मुख्य निर्णायक केरल के एस.जी.ज्योतिष के देखरेख में मैचों का संचालन किया जायेगा। पहली बार पटना में आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के मैचों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड लगाये जायेंगे। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएसएसएस शशांक शेखर सिन्हा (आईएएस), संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,बिरजू झा,वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार, सुनील कुशवाहा सहित बॉल बैडमिंटन संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment