रामवृक्ष बेनीपुरी // जयंती

रामवृक्ष बेनीपुरी // जयंती

जन्म : 23 दिसंबर 1899
मृत्यु : 09 सितंबर 1968

रामवृक्ष बेनीपुरी जी का जन्म 23 दिसंबर 1899 ई. में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीपुर नामक ग्राम में हुआ था। इनके पिता फूलवन्त सिंह एक साधारण कृषक थे। बचपन में ही इनके माता-पिता का स्वर्गवास हो जाने के कारण इनका लालन-पालन मौसी की देख-रेख में हुआ।

मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने से पूर्व ही इनका शिक्षाक्रम टूट गया और सन् 1920 ई. में ये गांधी जी के नेतृत्व में, असहयोग आन्दोलन में सम्मिलित हो गये। बाद में इन्होंने हिन्दी साहित्य सम्मेलन से विशारद की परीक्षा उत्तीर्ण की। इन्होंने अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन किया और देशवासियों में देशभक्ति की भावना जाग्रत की।

ये अंग्रेजी शासन के दौरान देशभक्ति की ज्वाला भड़काने के आरोप में अनेक बार जेल गये। श्रीरामचरितमानस के अध्ययन से इनकी रुचि साहित्य-रचना की ओर जाग्रत हुई।

राष्ट्रमाता के साथ-साथ इन्होंने माता सरस्वती की भी आराधना की। इन्होंने अधिकांश ग्रन्थों की रचना जेल में रहकर ही की थी। ये आजीवन साहित्य-साधना करते रहे और 9 सितंबर 1968 ई. में इस नश्वर संसार से अमरलोक के लिए प्रस्थान कर गये।

Leave a Comment

7 + 1 =