राजद में बहुरूपिए और चापलूसों की चलती : भाजपा
पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने शनिवार को राजद पर निशाना साधते हुए कहा है कि नेता प्रतिपक्ष भले ही माफी मांगें। लेकिन, राजद की न नीति बदली है और न ही नीयत। बहां सिर्फ बहुरूपिए और चापलूसों का राज है।
पटेल ने कहा कि राजद में अच्छे लोगों को हाशिए पर रखा जाता है। जगदानंद बाबू बहुरूपिया नहीं बन पाये, इसलिए तो इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़े –चिंतन मुद्रा में है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी

असल में राजद पूरी तरह से माफियाओं, अपराधियों , भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजों और चापलूसों की गिरफ्त में है।
राजद में कुछ अच्छे लोग हैं, जिनका पार्टी के वर्तमान हालात में दम घुट रहा है। वे विकल्प की तलाश में हैं। जल्द ही पार्टी में विस्फोट होगा।
पटेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की जितनी उम्र नहीं उससे ज्यादा की संख्या में उनकी संपत्ति है। आज तक जनता को इसका उत्तर नहीं दे पाए कि यह संपत्ति उन्होंने कहां से अर्जित की। राजद में असंतोष की चिंगारी सुलग चुकी है, बस लहकने भर की देर है।
रिपोर्ट : धीरज कुमार झा





