- सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 का होगा आयोजन
- मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
- पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
- विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
- सहकारिता के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावना-डॉ० प्रमोद कुमार
बिहार राज्य में अवस्थित भारतीय खाद्य निगम के विभिन्न गोदामों से ई-नीलामी के द्वारा गेहूँ की बिक्री
पटना : भारतीय खाद्य निगम के द्वारा खुली बिक्री योजना के माध्यम से निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध स्टॉक से गेहूँ की बिक्री की जा रही है ताकि बाजार में गेहूँ की कमी न हो सके एवं कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके । भारत सरकार ने भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से गेहूँ की बढ़ती कीमतों को कम करने हेतु सेंट्रल पूल के स्टॉक से ई-नीलामी के माध्यम से पूरे देश में गेहूँ की तय शुदा मात्रा को खुले बाजार में बिक्री करने का फैसला किया है ।
PM मोदी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोकने के लिए याचिका दायर 
गेहूँ खरीददार जैसे फ्लोर मिलर्स / गेहूँ उत्पादों के निर्माताओं/ गेहूँ प्रोसेसर ( खरीद मात्रा न्यूनतम 10 एम.टी ) इसमें भाग ले सकते हैं । जिन प्रार्थी को पास बिजली का एल.टी कनेक्शन (75 के.वी.ए से कम) हो अधिकतम 50 मी.टन तक एवं बिजली का एच.टी कनेक्शन (75 के.वी.ए से उपर) हो अधिकतम 300 मी.टन गेहूँ एक नीलामी में उठाव कर सकते हैं ।
आरा में दारोगा के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या
इसके 31वां ई-नीलामी में बिहार राज्य के विभिन्न एफसीआई गोदामों के 30 केंद्रों से 29,000 एम.टी गेहूँ बिक्री के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है । सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे पात्रता के अनुसार इस नीलामी में भाग लें एवं नीलामी से खरीदे गेहूँ को प्रोसेस करने के बाद आटा, मैदा, सुजी तथा दलिया आदि के रूप में जनता के उपयोग के लिए बाजार में लाना सुनिश्चित करें ।





