पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे

मुंगेर परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के बिना मुंगेर एवं भागलपुर अधूरा है। उन्होंने कहा कि मैं 2013 में धरना देने मुंगेर आया था जब गंगा पुल का कार्य धीमी थी, तेजी आई और अब मैं पुनः 7 वर्षों बाद सड़क मार्ग से मुंगेर पहुंचा हूं। रेल व सड़क पुल कुछ टोपोलैंड के कारण बाधित हुआ है जिसका हल जल्द निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि मुुंगेर में कई धार्मिक स्थल है। अजनबीनाथ मंदिर, विक्रमशिला भी है  मुंगेर, भागलपुर, जमुई रेल व सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। मुंगेर में एयर कनेक्टिविटी नहीं है। पटना गया के बाद दरभंगा में एयरपोर्ट का कार्य पूरा होने बाला है। हमने प्रधानमंत्री से बात की है, भागलपुर व मुंगेर में भी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बने। ग्रीन फील्ड एयरपोर्टट के बिना भागलपुर और मुंगेर अधूरा है। उन्होंनेे कहा कि लोकसभा चुनाव मेंं एनडीए 40 में 39 सीटें जीती है। भाजपा पूरे देश मेंं गठबंधन धर्म का पालन  किया है।  विशेषकर बिहार में गठबंधन मेंं कोई शंका नहीं है। उन्होंनेे कहा कि पूरी उम्मीद है, विधानसभा चुनाव में भी स्पष्ट तौर पर निर्णायक बढ़त बनाएंगे और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा चर्चा में बिहार पीछे रहा है, पर ग्रोथ रेट में आगे है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष पूर्व लालू राबड़ी से हमेंं हुकूूमत मिली तब 22000 करोड़ का बजट हुआ करता था, वह भी खर्च नहीं हो पाता था। नीतीश के राज में 15 वर्षों में बीच मेंं कुछ धुआं आया, मिट्टी कटे, घोटाले हुए पर अब 2 लाख 11 हजार करोड का बजट होता है। शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क, पुल पुलिया सभी क्षेत्रोंं में विकास हुआ है और बजट भी बढ़ा है। नीतीश कुमार बेहतरी से कार्य कर रहे हैं। भाजपा एवं प्रधानमंत्री उसकेे साथ है। भाजपा सरकार बादे में खड़े उतरे हैं। उन्होंने देशवासियों से किए गए सभी वादे पूरा कर रहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग  गलतफहमी फैलाकर  साइनबाग  का खेल खेलने की कोशिश की थी। मुंगेर में भी साइनबाग बना। भारत  का कानून  किसी की नागरिकता नहीं छीनता है, पर अपराध  के लिए सजा अवश्य देता है। उन्होंनेेे यह भी कहा कि नेपाल भी समृद्ध है, जो लोग वतन/ नेपाल लौटना चाहते हैं लौट सकते हैं। भारत का संविधान सबको बराबरी देता है। उन्होंने चुटकी लेते हुुए कहा कि मंदिर वहीं बनाएंंगे तारीख नहीं बताएंगे, कहने वाले नेता अब हनुमान भक्त हो रहे हैं। भाजपा के राज मेंं कोई दंगा, फसाद, कर्फ्यू नहीं हुआ है। देश तब आगे बढ़ेगा जब सामाजिक सौहार्द होगा। भाजपा को शत-प्रतिशत की लत लग गई है। हम अपार बहुमत से जीतेंगे। आत्मनिर्भर बिहार बना कर देंगे। ज्यादा सेे ज्यादा से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा।

Report by :Vivek kr.

Leave a Comment

+ 51 = 56