बिहार सर्किल का पहला पायलट प्रोजेक्ट APT 2.0 का सफल शुभारंभ

पटना :APT 2.0 का सफल शुभारंभ  22 जुलाई 2025 को लोहिया नगर प्रधान डाकघर, पटना साहिब मंडल में हुआ।यह बिहार सर्किल का पहला पायलट प्रोजेक्ट है।इस कार्यकर्म के मुख्य अतिथि:  एम. यू. अब्दाली (चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्किल),विशिष्ट अतिथि:  पवन कुमार (निदेशक डाक सेवाएं, मुख्यालय) के  उपस्थिति में कई वरिष्ठ अधिकारी और अधीक्षक मौजूद थे |

 APT 2.0 के लाभ

सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर – बैंकिंग, PLI, डाक सेवाएं कार्य में तेजी, पारदर्शिता और रियल-टाइम SMS अलर्ट डिजिटल भुगतान (UPI/QR) की सुविधा पासबुक अपडेट, बुकिंग और ट्रैकिंग अब पहले से ज्यादा आसान लंबी कतारों और इंतजार से छुटकारा मिलेगा|

 ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?

मोबाइल और वेब के माध्यम से सेवाएं जल्द उपलब्ध होंगी,शिकायतों में कमी और संतोषजनक समाधान सेवाओं में तेजी से समय की बचत होगी |इससे “डिजिटल इंडिया” मिशन को मिलेगा बल, डाकघर और अधिक आधुनिक, विश्वसनीय और ग्राहक-हितैषी बनेंगे डाक सेवाओं को जन सेवाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम होगा |

इस अवसर पर डाक अधीक्षक, पटना साहिब मंडल अनिल कुमार,वरीय डाक अधीक्षक, पटना मंडल मनीष कुमार,सहायक निदेशक (वित्तीय सेवाएं), बिहारशम्भू कुमार के साथ अन्य निरीक्षक व डाकपाल भी कार्यक्रम में शामिल थे |

Leave a Comment