सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले की सुनवाई 23 अप्रैल को तय की

पतंजलि विज्ञापन केस में रामदेव के माफीनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार को सुनवाई हुई| सुनवाई के लिए योग गुरु बाबा रामदेव कोर्ट पहुंच चुके हैं जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया| सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रामदेव सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को तैयार हैं| न्यायमूर्ति हिमा कोहली ने कहा कि कोर्ट यह सुनना चाहती है कि रामदेव और बालकृष्ण क्या कहना चाहते हैं|

अब और चढ़ेगा पूर्णिया का चुनावी पारा

योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बालकृष्ण ने कहा कि वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगना चाहते हैं|न्यायमूर्ति हिमा कोहली ने सप्रीम कोर्ट में मौजूद योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण को बातचीत के लिए आगे आने को कहा|वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी के कारण पतंजलि विज्ञापन मामले की सुनवाई रुक गई जिसपर कोर्ट ने चुटकी ली|सुनवाई के दौरान योग गुरु रामदेव ने कोर्ट से कहा कि मेरा किसी भी तरह से कोर्ट का अनादर करने का कोई इरादा नहीं है|सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के एमडी बालकृष्ण से कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप एलोपैथी को नीचा नहीं दिखा सकते|

Leave a Comment